समाज में गर्व से अपने को हिन्दू कहने का भाव जाग्रत हुआ : क्षेत्र प्रचारक अनिल
पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के क्षेत्र प्रचारक अनिल लखनऊ पश्चिम भाग के रामनगर की चन्द्रशेखर बस्ती में आयोजित पथ संचलन में उपस्थित रहे। इस अवसर पर क्षेत्र प्रचारक ने पंच परिवर्तन के विषयों को हृदयंगम करते हुए समाज के बीच ले जाने के लिए कार्यकर्ताओं का आह्वान किया।
स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पहले लोग अपने को हिन्दू कहने में लज्जा महसूस करते थे। आज समाज में लोग अपने को हिन्दू कहने में गर्व की अनुभूति करते हैं। अयोध्या में राम जन्मभूमि स्थल पर अस्पताल या अन्य स्मारक बनाने की मांग करने वाले लोग भी आज गर्व से अपने को हिन्दू कहते हैं।
क्षेत्र प्रचारक ने कहा कि स्वामी विवेकानन्द ने कहा था कि अगर 100 संयासी मुझे मिल जाएं तो हम भारत को बदल देंगे। उन्हें 100 युवा तो नहीं मिल पाये, लेकिन डा. हेडगेवार को 100 नहीं हजारों ऊर्जावान युवा मिले जो भारत माता की सेवा में लगे हैं।
इस अवसर पर लखनऊ पश्चिम भाग के भाग संघचालक गुरू मिलन, पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री प्रकाश मिश्रा, निखिल व अंजनी श्रीवास्तव प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
————–

