National

प्रज्ञा मेल का चतुर्थ बहुभाषी राष्ट्रीय कवि सम्मेलन,२०२५


रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम से ओतप्रोत रहेगा इस बार
(असम के लोकप्रिय गायक स्वर्गीय जुबिन गर्ग को विशेष श्रद्धांजलि )
नई दिल्ली :(विशेष संवाददाता,प्रज्ञा मेल ): प्रज्ञा मेल बहुभाषी राष्ट्रीय कवि-सम्मेलन की समिति बैठक के बाद समिति के अध्यक्ष और प्रज्ञा मेल के सम्पादक अरुण कुमार बर्मन ने एक विज्ञप्ति जारी कर बताया कि प्रज्ञा मेल द्वारा आयोजित बहुभाषी कवि-सम्मेलन इस बार 20,दिसंबर,2025(शनिवार) को कई मायने में अलग होगा। इस बार देशभर से आये बहुभाषी कवियों द्वारा कविता पाठ तो होगा। मगर कार्यक्रम में नीरसता न आये ,इसके लिए बीच में विभिन्न प्रदेशों के प्रादेशिक गीत और संगीत को भी अवसर दिया जायेगा। इसमें दिल्ली के श्रोता नृत्य,संगीत,कव्वाली आदि का रस ले पाएंगे। कार्यक्रम दो सत्र में आयोजित होगा और प्रातः १० बजे से शाम १बजकर ३० मिनट तक प्रथम सत्र होगा,बीच में भोजन के बाद फिर २ बजकर ३० मिनट से शाम को ७बजकर ३० मिनट तक कार्यक्रम चलेगा। दिव्तीये सत्र में मुख्य अतिथि रोमन डेका (गवर्नर ,छत्तीसगढ़) और प्रज्ञा मेल के संरक्षक और असम के सांसद कृपानाथ मल्लाह उपस्थित रहेंगे और सभी प्रतिभागियों को विशेष सम्मान से सम्मानित करेंगे। राष्ट्रीय सलाहकार ने कहा कि इस बार सांस्कृतिक कार्यक्रम को जोड़ने का उद्देश्य देश में संस्कृति कि द्वारा देश में शांति और सद्भावना बढ़ाना है। समिति के सदस्यों में मुख्य रूप से राष्ट्रीय सलाहकार रत्नज्योति दत्ता, सागर सरकार(राष्ट्रीय प्रचारक) देबोज्योति रॉय(जनसम्पर्क ),दीपक चौधरी(मुख्य संयोजक ),आशीष मुरादाबादी(संचालक)आदि उपस्थित थे।