Rajasthan

ग्रामीण क्षेत्र में काम कर रहे चिकित्सक को बोनस अंक के लिए प्रमाण पत्र जारी करने के आदेश

याचिका में अधिवक्ता प्रिया रस्तोगी ने अदालत को बताया कि राज्य सरकार ने 14 अप्रैल, 2020 को अधिसूचना जारी कर भीलवाड़ा के अंताली और मोटरस को ग्रामीण दुर्गम क्षेत्र घोषित कर रखा है। याचिकाकर्ता ने अंताली के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र और मोटरस के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में चिकित्सा अधिकारी के तौर पर काम किया है। इसके बावजूद उसे जारी अनुभव प्रमाण पत्र में अंताली में किए गए कार्य की अवधि को शामिल नहीं किया गया है। जिसके चलते उसे नीट पीजी में ग्रामीण क्षेत्र में काम करने का दस फीसदी बोनस अंक का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इसके जवाब में विभाग के अधिवक्ता ने कहा कि अंताली पीएचसी को अपग्रेड कर सीएचसी घोषित किया गया है। अपग्रेडेशन के बाद याचिकाकर्ता को इस अवधि का अनुभव प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा। जिस पर सुनवाई करते हुए एकलपीठ ने याचिकाकर्ता को अंताली और मोटरस में किए गए कार्य का अनुभव प्रमाण पत्र जारी करने के आदेश दिए हैं।