Rajasthan

स्लीपर बस में आग से जान गवाने वालों को श्रद्धांजलि

कार्यक्रम में दो मिनट के मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना से की गई। इसके पश्चात उपस्थित जनों ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायल यात्रियों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। सभा में वक्ताओं ने कहा कि यह हादसा समाज के लिए एक गहरी पीड़ा लेकर आया है। प्रशासन से ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए कड़े सुरक्षा मानक अपनाने की अपील की गई। मीडिया प्रभारी बाबू लाल शर्मा ने बताया की श्रद्धांजली सभा में भाजपा के अधिकारी और सदस्यो के अलावा नगर के गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।अंत में सभी ने मिलकर मृत आत्माओं की शांति और परिजनों को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की।