Rajasthan

पांच बीघा सरकारी भूमि को करवाया अतिक्रमण मुक्त, जेडीए की काॅलाेनी की भूमि पर कर लिया था कब्‍जा

उप महानिरीक्षक पुलिस राहुल कोटोकी ने बताया कि जोन-13 में स्थित सीकर रोड ग्राम नांगल पुरोहितान में जेडीए योजना एकांत विहार की करीब 5 बीघा सरकारी भूमि पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा सीमेन्ट के पिल्लर गाड़, तारबंदी कर, बोर्ड लगाकर किए अतिक्रमण को हटाया गया।