राजगढ़ः बांस और संतरा के पेड़ों को नुकसान पहुंचाने वाला इनामी आरोपित पकड़ाया
थाना प्रभारी पूजा परिहार ने बताया कि 19 जुलाई 2024 को ग्राम पीपल्याकुलमी निवासी सुशीलकुमार पुत्र प्रभूलाल पाटीदार ने शिकायत दर्ज की, नातरा-झगड़ा की मांग को लेकर कैलाश पुत्र कालू वर्मा निवासी सुनैल झालावाड़ राजस्थान ने खेत पर बनी टापरी में रखे सात हजार बांसों में आग लगाकर नुकसान कर दिया। पुलिस ने मामले में आरोपित के खिलाफ धारा 326 (च) (छ), 308(2), 324(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया। वहीं नाना बाजार थाना माचलपुर निवासी राकेश पुत्र बाबूलाल पाटीदार ने शिकायत दर्ज की, कैलाश ने नातरा-झगड़ा की मांग करते हुए संतरा के पेड़ काटकर नुकसान कर दिया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धारा 308(4), 324 (5), 351(3) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया। घटना दिनांक से ही फरार आरोपित को पकड़ने के लिए पुलिस अधीक्षक के द्वारा दस हजार का इनाम घोषित किया गया। विवेचना के दौरान वरिष्ठ अफसरों के मार्गदर्शन में गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर आरोपित कैलाश को राजस्थान से हिरासत में लिया। कार्रवाई के दौरान थानाप्रभारी पूजा परिहार, एसआई गुड्डू कुशवाह, एएसआई नरेश मीणा, आर.रविन्द्र और विष्णू सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

