Rajasthan

दीपोत्सव दीपावली मेले में प्रतिष्ठित डॉक्टर्स का हुआ सम्मान

विधायक जेठानंद व्यास ने आयोजन समिति द्वारा स्थानीय व्यापारियों को मंच प्रदान करने की पहल को सराहा और इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान की दिशा में एक मजबूत कदम बताया। उन्होंने स्थानीय व्यापारियों द्वारा लगाई गई स्टॉल्स का निरीक्षण किया और आयोजन की प्रशंसा की।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता हमेशा से उच्च चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना रही है, और डॉक्टर्स की कड़ी मेहनत से आमजन को स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ मिल रहा है।

सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र वर्मा ने कहा कि बीकानेर में चिकित्सा क्षेत्र के अग्रणी डॉक्टर्स सेवारत हैं और राज्य सरकार द्वारा चिकित्सा सुविधाओं को निरंतर बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने बेहतर चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

जिन डॉक्टर्स का सम्मान हुआ उनमें आयुष, होम्योपैथिक और एलोपैथिक क्षेत्र के डॉक्टर्स शामिल थे।