Haryana

हिसार : किसानों से किए अपने वादे को निभाएं मुख्यमंत्री : बृजलाल बहबलपुरिया

कि 26 अक्टूबर को नलवा में रैली करने आ रहे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को किसानों

से किए अपने वादों को याद करना चाहिए। उन्होंने कहा था कि दीपावली से पहले-पहले किसानों

को उनकी खराब हुई फसलों का मुआवजा मिल जाएगा, लेकिन किसानों को मुआवजा नहीं मिला

है। ऐसे में अपनी सरकार की झूठी वाहवाही करने का क्या फायदा है।

कांग्रेस जिला अध्यक्ष बृजलाल बहबलपुरिया ने शुक्रवार काे कहा कि नलवा, बरवाला, उकलाना,

हांसी, नारनौंद, आदमपुर सहित हिसार जिले के सभी गांवों में बरसात के पानी ने कहर बरपाया

था। किसानों की फसलें पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी हैं। प्रकृति की मार के बाद सरकार

ने भी किसानों की कमर तोड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। किसानों को तुरंत उनकी फसलों

का मुआवजा मिलना चाहिए था, लेकिन अभी तक मुआवजा नहीं मिलना उनके साथ बड़ी नाइंसाफी है।

बहबलपुरिया ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में गांवों में भी बाढ़ का पानी घुस गया था और

लोगों के घरों को काफी नुकसान पहुंचा था। सरकार ने उनकी भी सुध लेने की भी कोई कोशिश

नहीं की और ग्रामीण आज भी मुआवजे के लिए दर-दर भटक रहे हैं।