UP

प्रधानमंत्री मोदी के 127वें मन की बात का वाराणसी के भाजपा पदाधिकारियाें ने किया सामूहिक श्रवण

मन की बात की शुरुआत में प्रधानमंत्री ने देशवासियों को छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व भारतीय संस्कृति, प्रकृति और समाज के बीच गहरे संबंध और आस्था का प्रतीक है। उन्होंने लोगों से अपील की कि इस पर्व को देखने और समझने का प्रयास करें, यह भारतीय समाज की अद्भुत एकता का उदाहरण है।

प्रधानमंत्री ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि देते हुए देशवासियों से 31 अक्टूबर को आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी’ में शामिल होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल का योगदान आधुनिक भारत की एकता और अखंडता में सदैव प्रेरक रहेगा। सरदार पटेल ने लोकतंत्र की मजबूत न्यू रखी। रन फॉर यूनिटी में आप सबको लेकर शामिल हो, यह उस महान विभूति के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। प्रधानमंत्री ने ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने पर भी चर्चा की। उन्होंने बताया कि 7 नवंबर से इस राष्ट्रीय गीत के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में देशभर में कार्यक्रम आयोजित होंगे। उन्होंने कहा कि “वंदे मातरम् का उद्घोष 140 करोड़ भारतीयों को एकता की शक्ति देता है।” इसके अलावा स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की ओर बढ़ते जनआंदोलन के उदाहरण साझा करते हुए कहा कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान चलते रहना चाहिए। उन्होंने छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में चल रहे ‘गार्बेज कैफे’ की विशेष सराहना की।

इस अवसर पर महानगर के पदाधिकारी नवीन कपूर, मधुकर चित्रांश, चंद्रशेखर उपाध्याय, अशोक यादव, विनोद भारद्वाज, पूजा दीक्षित, रत्ना वर्मा, विनोद गुप्ता, दीपक राय, मनोज सोनकर, अवधेश राय, योगेश वर्मा, रजनीश कन्नौजिया, पिंटू, शैलेंद्र सिंह, हरि केशरी, प्रमोद यादव मुन्ना, दिव्यांशु, शोभनाथ मौर्या, विनोद चौहान, पंकज चतुर्वेदी आदि लोग उपस्थित रहे।