सुलतानपुर में तेज रफ्तार डम्पर ने युवक को रौंदा ,मौत
गोसाईंगंज थाना अंतर्गत मोतीगंज चौराहे पर बीती रात अलहदादपुर निवासी नीरज पाल (22) पुत्र गया प्रसाद घर से सामान लेने के लिए पैदल ही निकला था। घर से 600 मीटर दूर अभी वो पहुंचा ही था कि अम्बेडकर नगर की ओर से सुलतानपुर की ओर जा रही एक तेज रफ्तार डम्पर ने उसे टक्कर मार दिया। वो उछल कर सड़क पर जा गिरा। स्थानीय लोग जब तक पहुंचते डम्पर चालक वाहन लेकर फरार हो गया। ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की सूचना दिया, स्थानीय लोगों की मानें तो कुछ देर पुलिस का इंतजार किया गया लेकिन जब थाने से कोई नहीं आया तब ग्रामीण प्राइवेट गाड़ी से उसे लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर कोतवाली नगर पुलिस को सूचना दी। नगर कोतवाल धीरज कुमार ने बताया कि पंचायत नामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

