Uttarakhand

(फोटो फीचर) : प्रकृति की कलाकारी

(फोटो फीचर) : प्रकृति की कलाकारी

नैनीताल, 24 जनवरी (हि.स.)। प्रकृति के स्वर्ग विश्वप्रसिद्ध पर्यटन नगरी सरोवरनगरी नैनीताल में प्रकृति हर मौसम में कुछ अलग तरह की खूबसूरती दिखाती है। इन दिनों अधिकांशतया प्रदूषणरहित खुले-नीले आसमान में बादलों की अठखेलियां खासकर सुबह-शाम ऐसे नयनाभिराम दृश्य प्रस्तुत कर रही हैं, जिन्हें आंखों में भरने और कैमरे में कैद करने की लोगों में होड़ मच रही है। सरोवनगरी का आज नजर आया ऐसा ही एक दृश्य।