Himachal Pradesh

नूरपुर में दुकानों को आग लगाने वाला आरोपी गिरफ्तार

घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस नूरपुर पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई की गई। एसपी अशोक रत्न ने बताया कि घटनास्थल पर पुलिस टीम ने पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए तथा प्रभावी रूप से जांच प्रारंभ की व तत्परता से कार्य करते हुये साक्ष्य व तथ्यों के आधार पर इस मामले में नामांकित आरोपी मनोज कुमार को बीते दिन ही गिरफतार करने में सफलता हासिल की थी। इस मामले में आगामी कार्यवाही नियमानुसार अमल में लाई जा रही है। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि किसी भी आपराधिक गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि अपराध पर शीघ्र नियंत्रण किया जा सके।