पानीपत में अवैध हथियार सहित युवक गिरफ्तार
पुलिस टीम ने कुछ कदमों पर ही युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान मोनिश पुत्र मीर हसन निवासी ज्योति कॉलोनी के रूप में बताई। तलाशी लेने पर उसकी पहनी हुई पेंट की जेब से एक देसी पिस्तौल मिला। पिस्तौल को खोलकर जांच की तो लोडेड मिला। पुलिस टीम ने देसी पिस्तौल को अनलोड कर युवक को देसी पिस्तौल का लाईसेंस व परमिट दिखाने के लिए कहा तो वह कोई भी कागजात पेश नहीं कर सका।
प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह फैक्टरी में लोडिंग अनलोडिंग का काम करता है। उसको अवैध हथियार रखने का शौक है। पूछताछ में आरोपी ने बताया शौक पूरा करने व दोस्तों में रौब दिखाने के लिए उसने उक्त देसी पिस्तौल व कारतूस दो तीन दिन पहले वधावाराम कॉलोनी निवासी एक युवक से 5 हजार रूपए में खरीदा था। पुलिस ने आरोपी मोनिश के खिलाफ थाना तहसील कैंप में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज मंगलवार को पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

