MP

पन्ना में फिर एक व्यक्ति की किस्मत चमकी, मिले दो हीरे

जिला हीरा अधिकारी डॉ. रवि पटेल ने बताया कि हीरा खदान कृष्णा कल्याणपुर मे अस्थाई हीरा खदान पट्टाधारी कैलाश कुमार तिवारी पुत्र मैयादीन तिवारी निवासी हिनौता जिला पन्ना को दो हीरे मिले हैं। जिसमें पहले हीरे का वजन 1.56 कैरेट जो उज्जवल किस्म का है तथा दूसरा हीरा 1.35 कैरेट जो कि मैला किस्म का है प्राप्त हुआ है। जिसने आज उपरोक्त दोनों हीरे कार्यालय मे जमा करा दिये गये हैं। जो आगामी नीलामी मे रखे जाएंगे।