Delhi

एमसीडी उपचुनाव से पहले कांग्रेस ने छह जिला अध्यक्ष और 12 ऑब्जर्वर नियुक्त किए

नवनियुक्त जिला कांग्रेस कमिटी अध्यक्षों में करोल बाग से महेंद्र भास्कर, चांदनी चौक से मोहम्मद उस्मान, नजफगढ़ से राजेश यादव, कृष्णा नगर से सुमित शर्मा, मेहरौली से वीरेंद्र शर्मा और नई दिल्ली से मोहिंदर मंगला शामिल हैं।

इसके अलावा सीनियर ऑब्जर्वर और वार्ड इंचार्ज- चांदनी चौक वार्ड 74 राजेश लीलोठिया और शरणजीत शर्मा, चांदनी महल वार्ड 77 हारून यूसुफ और जगजीवन शर्मा, शालीमार बाग-बी वार्ड 56 हरी शंकर गुप्ता और सतेंद्र शर्मा, अशोक विहार वार्ड 65 सीपी मित्तल और प्रवीन भुग्रा, विनोद नगर वार्ड 198 अनिल चौधरी और मुजीब रहमान, नरैना वार्ड 139 विजय लोचव और चरणजीत राय, ग्रेटर कैलाश वार्ड 173 अभिषेक दत्त और नीतू वर्मा सोनी, मुंडका वार्ड 35 जग प्रवेश और गोपाल ठाकुर, द्वारका-बी वार्ड 120 कमल कांत शर्मा और राजेश यादव, दीचाऊ कलां वार्ड 128 कृष्णा तीरथ और जेपी पंवार, संगम विहार-ए वार्ड 163 हसन अहमद और चंद्रकांत गिरी, दक्षिणपुरी वार्ड 164 जितेंद्र कोचर और जय प्रकाश।