टिफिन के गाेदाम में लगी आग
दमकल विभाग की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार आग लगने की सूचना करीब 2:20 मिनट पर मिली। जिसके बाद दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंची और आग का काम शुरू किया। दमकल अधिकारी के अनुसार जिस गोदाम में आग लगी वह करीब 700 गज में बनी हुई है। ऊपर की पहली मंजिल 300 गज में है। गोदाम के पीछे मोबाइल के नेकबैंड का गोदाम बना हुआ था। दमकल अधिकारी के अनुसार आग पीछे से शुरु हुई और गोदाम के पहली मंजिल तक पहुंच गई। राहत की बात यह रही कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। इधर दमकलकर्मियों ने पांच घंटे के भीतर
आग पर काबू पाया। फिलहाल पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।

