Uttarakhand

तुलसी विवाह पर शांतिकुंज ने निकाली शोभायात्रा

शोभायात्रा की पहली पंक्ति में गायत्री विद्यापीठ के विद्यार्थी बैण्ड धुन के साथ चल रहे थे, तो वहीं शांतिकुंज महिला मंडल की बहनों ने शंखनाद का निनाद करते हुए यात्रा को पारंपरिक रूप दे रही थी। अनेक बहनें माता तुलसी के विग्रह स्वरूप तुलसी पौधों को श्रद्धापूर्वक अपने सिर पर धारण किए हुए चल रही थीं और लगातार युग निर्माणि जयघोष कर रही थीं। इस पूरी देवोत्थान एकादशी तुलसी विवाह शोभा यात्रा का सफल संचालन शांतिकुंज महिला मंडल द्वारा किया गया।

माता भगवती देवी शर्मा के नारी जागरण अभियान के अंतर्गत प्रशिक्षित नारी शक्ति भारतीय समाज के साथ ही भविष्य में विश्व समाज का भी संचालन करने में पूरी तरह समर्थ और सक्षम है। यह शोभायात्रा आध्यात्मिक संकल्प और सशक्त नारी नेतृत्व का प्रतीक के रूप में दृष्टिगोचर हुआ।

शोभायात्रा शांतिकुंज के निकटवर्ती क्षेत्रों में अलख जगाते हुए वापस पावन समाधि स्थल पहुंची, जहां महिला मण्डल की बहिनों ने आरती उतारकर स्वागत किया। इस अवसर पर शांतिकुंज व्यवस्थापक योगेन्द्र गिरि सहित अंतेवासी कार्यकर्ता भाई बहिन, विभिन्न राज्यों से आये साधक शामिल रहे।