Delhi

देश में शोध को आसान और प्रभावी बनाने पर तिरुवनंतपुरम में हुई नीति आयोग की क्षेत्रीय बैठक

यह बैठक 30 और 31 अक्टूबर को नेशनल सेंटर फॉर अर्थ साइंस स्टडीज़ (एनसीईएसएस) में हुई। कार्यक्रम की शुरुआत एनसीईएसएस के निदेशक प्रो. एनवी चेलापति राव के स्वागत भाषण से हुई। उन्होंने कहा कि देश के क्षेत्रीय अनुसंधान संस्थान नवाचार आधारित विकास में अहम भूमिका निभा सकते हैं। नीति आयोग के प्रो. विवेक कुमार सिंह ने आरओपीई फ्रेमवर्क की जानकारी दी और बताया कि इसका उद्देश्य शोधकर्ताओं के सामने आने वाली अड़चनों को दूर कर एक अनुकूल माहौल तैयार करना है।

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव डॉ. एम. रविचंद्रन ने सुझाव दिया कि सेवानिवृत्त वैज्ञानिकों के अनुभव का उपयोग किया जाए, विश्वविद्यालय-उद्योग-सरकार के सहयोग को मजबूत किया जाए और शोध को समाज से जोड़ा जाए ताकि इसके नतीजे लोगों तक पहुंच सकें। नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके सारस्वत ने कहा कि आर एंड डी के लिए संस्थानों की आंतरिक व्यवस्था और बाहरी नीतिगत ढांचे दोनों को बेहतर बनाना जरूरी है।