आईवीआरआई में भव्य डॉग शो, देहरादून के डाबरमैन और लैब्राडोर ने जीता दिल
कार्यक्रम का शुभारंभ आईवीआरआई की संयुक्त निदेशक (प्रसार शिक्षा) डॉ. रूपसी तिवारी ने किया। उन्होंने श्वानों के प्रजनन, संरक्षण और संवर्धन पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता बताई। प्रतियोगिता परिणामों की जानकारी देते हुए डॉ. अभिजीत पावड़े ने बताया कि 43वें डॉग शो में देहरादून का डाबरमैन प्रथम, वहीं 44वें डॉग शो में देहरादून का लैब्राडोर प्रथम रहा।
दिल्ली का पामरेनियन और माल्टीज भी आकर्षण का केंद्र बने। बेस्ट पप्पी का खिताब दिल्ली के लैब्राडोर को मिला जबकि रिजर्व बेस्ट पप्पी लखनऊ के फॉक्स टेरियर ने जीता। आयोजन के सफल संचालन में संस्थान निदेशक डॉ. त्रिवेणी दत्त, जिलाधिकारी अविनाश सिंह, महापौर डॉ. उमेश गौतम सहित प्रशासनिक अधिकारियों का विशेष सहयोग रहा।

