UP

लीलौर में निराश्रित गोवंशों को पहनाई गई रेडियम बेल्ट, मंत्री धर्मपाल सिंह ने किया शुभारंभ

मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि रात के समय सड़कों पर बैठे या घूमते गोवंशों को वाहन चालकों द्वारा देख पाना मुश्किल होता है, जिससे अक्सर हादसे हो जाते हैं। रेडियम बेल्ट की रोशनी वाहन की लाइट पड़ने पर चमक उठेगी, जिससे चालक को दूर से ही गोवंश की मौजूदगी का पता चल जाएगा। इससे न केवल दुर्घटनाओं में कमी आएगी, बल्कि इंसान और गोवंश दोनों सुरक्षित रहेंगे।

इस मौके पर जिलाधिकारी अविनाश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी देवयानी और मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी मनमोहन पांडेय भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने भी स्वयं गायों को रेडियम बेल्ट पहनाई। मंत्री ने कहा कि इस पहल को पूरे जनपद में विस्तारित किया जाएगा ताकि गोवंश सुरक्षा को लेकर एक प्रभावी व्यवस्था बनाई जा सके। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना की।