Sports

ज्वाला देवी गंगापुरी के खिलाड़ियों ने छह स्वर्ण एवं एक रजत पदक के साथ एसजीएफआई के लिए किया क्वालिफाई

यह जानकारी विद्यालय के प्रधानाचार्य युगल किशोर मिश्र ने बुधवार को दी। उन्होंने बताया कि खिलाड़ी भैयाओं में नवीन यादव (शॉट पुट), मोहम्मद शहंशाह (जैवलिन), सिद्धार्थ राजा (ऊंची कूद), अमन कुशवाहा (400 मीटर दौड़), आर्य देव (पोल वाल्ट), अरविन्द गुप्ता (हर्डल) ने स्वर्ण पदक तथा सत्यम यादव ने पोल वाल्ट में रजत पदक प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया।

स्वर्ण पदक के साथ SGFI के लिए चयनित खिलाडियों को विद्यालय के प्रधानाचार्य युगल किशोर मिश्र, विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश के सह क्षेत्रीय संगठन मंत्री डॉ.राम मनोहर, विद्या भारती क्षेत्रीय खेलकूद प्रमुख जगदीश कुमार सिंह, विद्यालय प्रबंधक राकेश सिंह सेंगर, अध्यक्ष च्यवन भार्गव एवं विद्यालय के शारीरिक शिक्षक शिव कुमार सिंह ने खिलाड़ियों को आज बधाई दी।