निर्माणाधीन मकान से गिरा मजदूर, मौत
थाना सेक्टर 39 के प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने गुरुवार काे बताया कि अनवर हुसैन (49) पुत्र मोहम्मद अंसार अली हाजीपुर गांव के गली नंबर 5 में स्थित एक व्यक्ति के निर्माणाधीन मकान में मजदूर के रूप में काम कर रहे थे। काम करते समय बुधवार की शाम को वह ऊंचाई से नीचे गिर गए। गंभीर हालत में उन्हें उपचार के लिए नोएडा के सेक्टर 104 स्थित प्राइमा केयर अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान आज सुबह उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। अगर वे इस मामले में कोई शिकायत करेंगे तो घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जाएगी।

