कस्तूरबा छात्रावास की 6 बालिकाओं की प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत
अस्पताल में प्रियंका, पायल, भूली, कविता, और मनीषा नामक पाँच बालिकाओं का उपचार शुरू किया गया। हालांकि, एक बालिका रक्षा मुनिया की नाजुक हालत को देखते हुए उसे बांसवाड़ा रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही कुशलगढ़ उपखंड अधिकारी राकेश न्योल, तहसीलदार शंकर लाल डामोर, ब्लॉक सीएमएचओ डॉक्टर गिरीश भाभोर, और चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर चिमनलाल मैईडा तुरंत अस्पताल पहुँचे। अधिकारियों ने बालिकाओं से पूछताछ की।
बालिकाओं ने बताया कि सुबह के नाश्ते में उन्होंने पोहे और दूध लिया था। इस पर उपखंड अधिकारी राकेश न्योल ने खाद्य सामग्री का सैंपल लेकर जाँच करने के निर्देश दिए हैं। कस्तूरबा गांधी आवासीय ग्राम गांधी छात्रावास में कुल 107 बालिकाएं अध्ययनरत हैं। कस्तूरबा गांधी विद्यालय के कार्यवाहक प्रिंसिपल सुरेंद्र सिंह ने भी कुशलगढ़ आकर बालिकाओं के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

