Uttarakhand

पुलिस कर्मियों ने किया राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम” का समूह गायन

नैनीताल में आयोजित कार्यक्रम का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक-अपराध एवं यातायात डॉ. जगदीश चंद्र ने किया। इस दौरान पुलिस लाइन और पुलिस कार्यालय नैनीताल में तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों ने एक स्वर में राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम” गाया। जनपद के सभी थानों और कार्यालयों में भी इसी क्रम में सामूहिक गान कार्यक्रम आयोजित हुए, जिनमें पुलिस अधिकारियों व कर्मियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।