MP

राजगढ़ःतेज गति से जा रही कार पलटने से एक की मौत, तीन गंभीर घायल

जानकारी के अनुसार हाइवे स्थित भोपाल बाइपास चौराहा के समीप ओवरब्रिज के नीचे इंदौर से मथुरा जा रही कार क्रमांक एमपी 09 एमबी 8812 अनियंत्रित होकर चार पलटी खा गई। हादसे में चेतन(30)पुत्र रंभूदयाल मालवीय निवासी इंदौर, दुर्गेश मालवीय(25)साल निवासी इंदौर, छोटे जाटव (25)साल निवासी इंदौर और लक्की पटेरिया(20) साल निवासी इंदौर घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे डायल 112 के स्टाफ ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद लक्की पटेरिया निवासी इंदौर को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रुप से घायल तीन युवकों को प्राथमिक चिकित्सा के बाद रेफर किया गया है। बताया गया है कि कार सवार युवक इंदौर से मथुरा जा रहे थे, इसी दौरान भोपाल बाइपास चौराहा के समीप ट्रक को बचाने के फेर में कार अनियंत्रित होकर पलट गई,जिसमें एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरु की।