आआपा ने एमसीडी उपचुनाव के लिए सभी 12 उम्मीदवारों की घोषणा की
आआपा ने वार्ड नंबर 164 दक्षिण पुरी से राम स्वरूप कनौजिया, वार्ड नंबर 163 संगम विहार (ए) से अनुज शर्मा, वार्ड नंबर 173 ग्रेटर कैलाश से ईशना गुप्ता, वार्ड नंबर (बी)198 विनोद नगर से गीता रावत, वार्ड नंबर शालीमार बाग (बी) से बबीता अहलावत, वार्ड नंबर 65 अशोक विहार से सीमा विकास गोयल, वार्ड नंबर 74 चांदनी चौक से हर्ष शर्मा, वार्ड नंबर 76 चांदनी महल मुद्दसिर उस्मान कुरैशी, वार्ड नंबर 120 द्वारका (बी) से राजबाला सहरावत, वार्ड नंबर 35 मुंडका से अनिल लाकड़ा, वार्ड नंबर 139 नारायणा से राजन अरोड़ा, वार्ड नंबर 128 दिचाओं कलां से केशव चौहान उम्मीदवार बनाया है ।
दिल्ली नगर निगम की 12 सीटों पर मतदान 30 नवंबर को और मतगणना 3 दिसंबर को होगी। इन 12 में से 11 सीटें इस साल पार्षदों के विधायक चुने जाने के कारण खाली हुई थीं, जबकि द्वारका-बी वार्ड की सीट पिछले साल मई में हुए लोकसभा चुनाव में कमलजीत सहरावत के सांसद चुने जाने के बाद खाली हुई थी।

