UP

पत्नी की हत्या के बाद पति ने की आत्महत्या

मिली जानकारी के अनुसार, दम्पत्ति के बीच बीते कुछ दिनों से आपसी विवाद चल रहा था। सोमवार की सुबह किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी बढ़ गई, जो धीरे-धीरे हिंसक रूप ले ली। गुस्से में धनी मौर्या ने घर में रखे चाकू से सुमित्रा पर कई वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल सुमित्रा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इसके बाद आरोपित पति घर से निकल गया और कुछ ही देर बाद कटरा रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन के सामने कूद गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली कटरा पुलिस, फॉरेंसिक टीम और अपर पुलिस अधीक्षक नगर घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने बताया कि धनी मौर्या और सुमित्रा देवी की शादी लगभग सात वर्ष पूर्व हुई थी। प्राथमिक जांच में यह सामने आया है कि पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते यह दु:खद घटना घटित हुई है। उन्होंने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और परिजन से पूछताछ जारी है।