संजय मिश्रा की ‘दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी’ का नया पोस्टर रिलीज
पोस्टर के कैप्शन ने खींचा ध्यान
अभिनेता संजय मिश्रा ने सोशल मीडिया पर फिल्म का नया पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, “हो ले जायेंगे ले जायेंगे, दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे। अरे रह जायेंगे रह जायेंगे, पैसेवाले देखते रह जायेंगे।” पोस्टर में महिमा और संजय एक-दूसरे की पीठ से टिके बैठे हैं, दोनों के हाथों में किताबें हैं, जो एक मजेदार और नॉस्टैल्जिक अहसास दे रहा है। फिल्म का निर्देशन सिद्धांत राज कर रहे हैं। हालांकि, मेकर्स ने अब तक इसकी रिलीज डेट की घोषणा नहीं की है।
फैंस के बीच बढ़ा उत्साह
‘दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी’ का नया पोस्टर सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। दर्शक इस अनोखी जोड़ी को एक साथ देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं। पोस्टर के जरिए फिल्म ने लोगों के दिलों में जिज्ञासा और हंसी दोनों जगा दी है, और अब सबकी नजरें इसकी रिलीज डेट पर टिकी हैं।
————–

