चोरी हुई बोलेरो बरामद, आरोपित गिरफ्तार
जानकारी के मुताबिक ओमप्रकाश पुत्र बलवीर निवासी राज विहार कालोनी जगजीतपुर, हरिद्वार ने 12 नवबंर को नगर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर अपनी महेन्द्रा बुलेरा संख्या यूके-08 सीबी-9495 के चोरी हो जाने के संबंध में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बुलेरो की तलाश शुरू कर दी। बुलेरो की तलाश में गठित की गयी पुलिस टीम ने घटनास्थल के आपपास व सम्भावित स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया व मुखबिर तंत्र को अलर्ट किया।सूचना पर पुलिस ने एक आरोपित को धर दबोचा।
पुलिस ने आरोपित के पास से चोरी हुई बुलेरो बरामद कर ली। आरोपित का नाम पता प्रदीप कुमार निवासी ग्राम परोखर थाना सौरिख पोस्ट किशाई जगदीशपुर जिला कन्नौज उत्तरप्रदेश बताया गया है। पुलिस ने विधिक कार्यवाही करते हुए आरोपित का चालान कर दिया है।

