Haryana

हिसार : रेडियोग्राफी आधुनिक चिकित्सा प्रणाली की आधारशिला : प्रो. नीरज दिलबागी

पर केंद्रित कार्यक्रम आयोजित

हिसार, 14 नवंबर । विश्व रेडियोग्राफी दिवस 2025 के अवसर पर गुरु जम्भेश्वर

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के एलाइड हेल्थ साइंसेज विभाग में ‘इमेजिंग

उत्कृष्टता के माध्यम से स्वास्थ्य सशक्तिकरण’ थीम पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर

कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने विश्व रेडियोग्राफी दिवस के उपलक्ष्य में सभी को

बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।

कार्यक्रम का शुभारंभ शुक्रवार काे विभागाध्यक्ष प्रो. नीरज दिलबागी के उद्बोधन से हुआ।

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि रेडियोग्राफी आधुनिक चिकित्सा प्रणाली की आधारशिला

है, जो सटीक निदान और प्रभावी उपचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। साथ ही उन्होंने

विद्यार्थियों को यह संदेश दिया कि भविष्य में कृत्रिम बुद्धिमत्ता और डिजिटल इमेजिंग

तकनीक स्वास्थ्य सेवाओं में नई दिशा प्रदान करेंगी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता डा. अंजू गुप्ता ने की तथा संयोजक की भूमिका रोहित

बंसल ने निभाई। विद्यार्थियों के उत्साह और रचनात्मकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से

पोस्टर प्रस्तुति, मौखिक प्रस्तुति और रंगोली प्रतियोगिता जैसी विविध प्रतियोगिताएं

आयोजित की गई, जिनमें प्रतिभागियों ने चिकित्सा इमेजिंग, रेडियेशन सुरक्षा और तकनीकी

नवाचारों पर अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मौखिक प्रस्तुति में प्रथम स्थान अनुष्का और द्वितीय स्थान भूमि ने

प्राप्त किया।

कार्यक्रम के अंत में संयोजक रोहित बंसल ने सभी प्रतिभागियों, निर्णायकों,

अतिथियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए अत्यंत

ज्ञानवर्धक सिद्ध हुआ और इसने यह संदेश दिया कि रेडियोग्राफी स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र

में सटीकता और विश्वसनीयता की दिशा में निरंतर योगदान दे रही है। इस अवसर पर विभाग

के अध्यापक डॉ. मंजीत सिंह और विकास काजला सहित अनेक शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित

रहे।