UP

बरेली में प्रोफेशनल सम्मेलन : वक्ताओं ने आत्मनिर्भर भारत अभियान पर दिया जोर

सम्मेलन में राज्य मंत्री ने कहा कि भारत को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने में सभी पेशेवरों की भूमिका सिर्फ अपने क्षेत्र तक सीमित नहीं है, बल्कि वे समाज के नव-निर्माता और भविष्य के वास्तुकार भी हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि अब भारत पूरी दुनिया में अपनी तकनीक और उत्पादों की गुणवत्ता से पहचाना जा रहा है।

जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह (आंवला), विधायक प्रो. श्यामबिहारी लाल और विधान परिषद सदस्य कुंवर महाराज सिंह ने भी उपस्थित लोगों से आग्रह किया कि वे अधिक से अधिक भारतीय उत्पादों का प्रयोग करें और इसका प्रचार करें। कार्यक्रम का संचालन युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजू उपाध्याय ने किया।