कर्ज से परेशान श्रमिक ने फांसी लगाकर दी जान
थाना राजपुर क्षेत्र में कादरी गेट चौकी इंचार्ज विशेष कुमार ने बुधवार को बताया कि ग्राम राजौरी निवासी संतोष यादव (35) कादरी गेट थाना क्षेत्र स्थित भाऊपुर के पास संजू गुप्ता की मौरंग की दुकान पर नौकरी करता था। उसने मंगलवार की रात की दुकान के बाहर पेड़ में फांसी लगाकर जान दे दी।
घटना की सूचना राजौरी निवासी ओम प्रकाश यादव को दी गई । वह परिवार के साथ मौरंग की दुकान पर पहुंचे तो बेटे का शव पेड़ पर लटका पाया । घटना की सूचना पर चौकी इंचार्ज पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर शव को फांसी के फंदे से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
चौकी इंचार्ज ने बताया कि संतोष के ऊपर काफी कर्ज था। इस वजह से उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परजिनों की तहरीर के आधार पर आगे कार्रवाई की जा रही हैं।

