गलत तरीके से उर्वरक बिक्री करने वाले सचिव जेल जाएंगे : जिलाधिकारी
उप कृषि निदेशक विनोद कुमार यादव ने बताया कि जिलाधिकारी ने किसानाें से कहा कि यदि किसी समिति द्वारा गलत तरीके से उर्वरक का वितरण किया जा रहा तो आप तत्काल उसका फोटो एवं वीडियो बनाकर व्यक्तिगत रूप से भेज दें, जिस पर शिकायत सही पाये जाने पर तत्काल प्रभावी की जायेगी। ऐसे सचिव एवं उर्वरक विक्रेता को सीधे जेल भेजने के निर्देश संबधित अधिकारियो को दिये गये। स्मार्ट मीटर को लेकर निर्देश दिया कि तत्काल निरीक्षण कराये तथा उनमें सुधार कराये साथ ही सर्वप्रथम स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य व्यवसायिक प्रतिष्ठानो, संस्थानो तथा शहरी क्षेत्रो में लगाने के निर्देश दिये गये।

