Haryana

डॉ. सुनील कुमार बने रेडक्रॉस सोसाइटी के महासचिव

डॉ. सुनील कुमार ने कहा कि रेडक्रॉस के साथ समाज के हर वर्ग को जोड़कर मानव सेवा के ध्येय को आगे बढ़ाया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्र में युवाओं को जोड़कर नशा मुक्ति अभियान चलाया जाएगा। रेडक्रॉस की गतिविधियों को सुचारू रूप से चलाकर सामाजिक क्षेत्र में और अधिक क्रियान्वित किया जाएगा।

डॉ. सुनील कुमार ने वर्ष 1999 में जिला रेडक्रॉस सोसायटी में सचिव के पद पर अपनी सेवाएं शुरू की थी, वे पिछले 27 वर्षों से रेडक्रॉस में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वर्ष 2023 से वे कुरुक्षेत्र जिले में सचिव के पद पर कार्यरत थे।

इस अवसर पर हरियाणा बाल कल्याण परिषद की महासचिव डॉ. सुषमा गुप्ता, जिला रेडक्रॉस शाखा यमुनानगर के सचिव रणदीप सिंह श्योकंद, जिला रेडक्रॉस शाखा पंचकूला की सचिव सविता अग्रवाल, वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी रविंद्र कुमार, राज्य प्रशिक्षण अधिकारी संजीव धीमान तथा राज्य प्रशिक्षण पर्यवेक्षक रमेश चौधरी के साथ राज्य मुख्यालय के सभी कर्मी मौजूद रहे।