इंदौरः आरटीओ की स्कूली वाहनों पर कार्रवाई, 05 बसें जब्त, 15 से वसूला एक लाख से अधिक टैक्स और जुर्माना
जिला प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, चेकिंग के दौरान 04 स्कूली वाहन सहित एक बस बिना परमिट, बिना फिटनेस पायी गई, जिसे भी जब्त किया गया। साथ ही 05 स्कूली बस जो की बिना फिटनेस पाये जाने पर मोके पर ही जुर्माना लगाया गया। साथ ही अंतरराज्यों में संचालित बसों की भी चेकिंग की गई। वाहनों में विभिन्न कमियां पाए जाने पर मोटरयान अधिनियम के विभिन्न नियमों का उल्लंघन करने पर 15 से अधिक वाहनों पर कार्रवाई कर एक लाख तीन हजार रुपये का टैक्स और जुर्माना वसूला गया।
बताया गया कि स्कूल एवं शैक्षणिक संस्थानों के वाहनों में सुरक्षा मानकों की पूर्ति सुनिश्चित कराये जाने हेतु इंदौर जिले में स्थित स्कूली वाहनों की आकस्मिक चेकिंग का अभियान निरंतर जारी रहेगा। समस्त शैक्षणिक संस्थान/स्कूल संचालकों को निर्देशित किया जाता है कि वे अपने वाहन पूर्ण रूप से फिट होने एवं उनके समस्त आवश्यक दस्तावेज वैध होने पर ही सर्वोच्च न्यायालय के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए वाहनों को संचालन किया जाना सुनिश्चित करें।

