MP

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुंबई हमले की बरसी पर शहीद जवानों और दिवंगत नागरिकों को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर अपने संदेश में कहा मुंबई के 26/11 हमले में देश एवं मानवता की रक्षा करते शहीद हुए वीर जवानों और दिवंगत नागरिकों को नमन करता हूं। मेरी संवेदनाएं अपने प्रियजनों को खोने वाले नागरिकों के साथ हैं।हम सभी को राष्ट्र की अस्मिता एवं अखंडता को अक्षुण्ण रखने के लिए आतंकवाद के खिलाफ हर क्षण सतर्क और एकजुट रहना होगा।

गाैरतलब है कि आज ही के दिन 17 साल पहले मुंबई में यह भयावह आतंकी हमला हुआ था। 26 नवंबर 2008 को पाकिस्तान से आए 10 आतंकवादियों ने मुंबई के कई हिस्सों में एक साथ हमला किया था। जिसमें सुरक्षाकर्मियों और विदेशियों समेत 166 लोग मारे गए थे और सैंकडुाें की संख्या में लाेग घायल हुए थे।