Uttarakhand

उत्तराखंड की उभरती स्कीयर्स महक कवाण को मिला रिलायंस फाउंडेशन का सहारा

गत वर्ष महक को स्कीइंग मे प्रतिभाग के लिए इटली जाना था लेकिन आर्थिक तंगी के कारण महक अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धा मे प्रतिभाग करने से वंचित रह गई थी, अब रिलायंस फाउंडेशन द्वारा प्रायोजक बनने के बाद महक का सपना जल्द पूरा होगा। स्की माउन्टनेयरिंग एसोसिएशन उत्तराखंड की पहल पर स्की एंड स्नोबोर्ड इंडिया के चेयरमैन शिवा केशवन ने महक का परिचय रिलायंस समूह से कराया, जिसके चलते महक का अंतर्राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षण केंद्रों पर प्रशिक्षण का मार्ग प्रशस्त हुआ।

एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय भट्ट ने उत्तराखंड की उभरती स्की एथलीट महक के लिए प्रायोजक तैयार करने व सकारात्मक सहयोग के लिए विंटर गेम्स एसोसिएशन जम्मू एंड कश्मीर के अध्यक्ष रऊफ ट्रम्बू, गुल मुस्तफा, व आरिफ खान, हिमांचल विंटर गेम्स एसोसिएशन के अध्यक्ष लुदर ठाकुर, विंटर गेम्स एसोसिएशन उत्तराखंड के अध्यक्ष हर्षमणि व्यास, सचिव राकेश रंजन, विकेश डिमरी, सहित एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया है। श्री अजय भट्ट ने महक को प्रायोजक स्तर तक पहुँचाने मे मार्गदर्शन के लिए एसोसिएशन के संरक्षक एल एस मेहता का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया है।