Haryana

फरीदाबाद घटना के बाद पलवल पुलिस ने चलाया सर्च अभियान

एसपी सिंगला ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि फरीदाबाद विस्फोटक कांड में शामिल सभी आरोपी किराए के मकानों में रह रहे थे। ऐसे में असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने और अपराधियों को छिपने का मौका न देने के लिए सत्यापन बेहद जरूरी है। सत्यापन से यह भी पता चलता है कि कोई व्यक्ति किसी आपराधिक मामले में तो शामिल नहीं है।

एसपी ने जिले के सभी पार्षदों और ग्राम सरपंचों से अपील की है कि वे अपने-अपने वार्डों और गांवों में रह रहे स्थानीय व बाहरी राज्यों के किरायेदारों की सूची पुलिस को उपलब्ध कराएं, ताकि समय पर उनका सत्यापन हो सके। साथ ही, जिले के व्यापारिक प्रतिष्ठानों, औद्योगिक इकाइयों, ढाबों, रेस्टोरेंटों और ठेकेदारों को भी अपने बाहरी राज्यों के कर्मचारियों व मजदूरों का सत्यापन करवाना अनिवार्य किया गया है।

पुलिस का कहना है कि सत्यापन प्रक्रिया से अपराधियों की पहचान आसान होती है और अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण लगाया जा सकता है। सत्यापन न होने पर कई बार गंभीर घटनाएं सामने आ जाती हैं, जबकि सत्यापन से अपराधी पकड़े जाने के डर से अपराध करने से बचते हैं। पुलिस का सत्यापन अभियान पूरे जिले में जारी है।