Rajasthan

असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती की परीक्षा तैयारी के लिए कम समय देने पर मांगा जवाब

याचिका में अधिवक्ता रामप्रताप सैनी ने अदालत को बताया कि आरपीएससी ने दिसंबर-2024 में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों के लिए भर्ती निकाली थी। जिसका गत मार्च माह में सिलेबस जारी किया गया। वहीं बाद में सरकार ने नियमों में संशोधन कर न्यूनतम चालीस फीसदी अंक का प्रावधान कर दिया और दिसंबर माह वाली भर्ती को रद्द कर दी। याचिका में कहा गया कि आयोग ने गत 18 सितंबर को नई भर्ती निकाल कर यथा-समय सिलेबस जारी करने की बात कही। इसके बावजूद आयोग ने अभी तक अपडेटेड सिलेबस जारी नहीं किया, जबकि 7 दिसंबर से भर्ती परीक्षा आरंभ हो रही है। ऐसे में अभ्यर्थी इतने कम दिनों में परीक्षा की तैयारी कैसे कर पाएगे। याचिका में कहा गया कि आयोग ने पूर्व की कई भर्तियों में भी परीक्षा की तैयारी के लिए समय बढ़ाया है। ऐसे में इस भर्ती की परीक्षा को स्थगित किया जाए और सिलेबस भी जारी किया जाए। जिस पर सुनवाई करते हुए एकलपीठ ने आरपीएससी से जवाब तलब किया है।