जींद : शहीद की पत्नी सीएम से करेंगी चाय पर चर्चा
शुक्रवार को पूर्व सैनिक वेल्फेयर संगठन के उप प्रधान नरेंद्र लाठर ने बताया कि पहली बार प्रदेश के मुख्यमंत्री पूर्व सैनिकों के परिजनों से चर्चा करेंगे। जुलाना क्षेत्र से चार महिलाएं कार्यक्रम में भाग लेंगी जोकि गौरव की बात है। सिपाही जिले सिंह 1965 लड़ाई दुश्मन के साथ लड़ाई लड़ते हुए शहीद हुए थे। नरेंद्र लाठर ने कहा कि हमें शहीदों का पूरा मान-सम्मान करना चाहिए। क्योंकि उन्हीं के बलिदान की बदौलत हम आजादी की खुली हवा में सांस ले रहे हैं। शहीद की पोती प्रीती ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री के साथ उनकी दादी बात करेंगी जोकि पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। इसी को लेकर पूरे गांव में खुशी का माहौल बना हुआ है।

