हिमाचली कृषक उत्पादक संगठनों के किसान भी अब बन सकेंगे कृषि-इनपुट विक्रेता
इस तरह का व्यावसायिक दृष्टिकोण आधारित प्रशिक्षण शिविर किसान उत्पादक संगठनों के सदस्य किसानों को रोजगार उपलब्ध करवाने के साथ ही हिमाचल के दूरदराज के क्षेत्रों में भी कृषि संबंधी आवश्यक इनपुट्स को और अधिक सुलभ बनाएगा जिससे प्रदेश की आर्थिकी तो मजबूत होगी ही वहीं कृषि से संबंधित आवश्यक जानकारी और अन्य सेवाएं भी किसानों तक आसानी से पहुंच पाएगी क्योंकि उन्हीं के बीच का किसान अब कृषि इनपुट विक्रेता बन कर उन तक यह सभी जानकारियां पहुंचाने के लिए प्रशिक्षित हो चुका है।
इस प्रशिक्षण शिविर में हिमाचल के नौ जिलों कांगड़ा, मंडी, हमीरपुर, ऊना, बिलासपुर, शिमला, कुल्लू, सोलन और सिरमौर के 27 कृषक उत्पादक संगठनों के 31 किसानों ने भाग लिया

