Rajasthan

नकली नोट खपाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर बजरंग सिंह शेखावत ने बताया कि विधाधर नगर थाना पुलिस और डीएसटी उत्तर ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नकली नोट के साथ विशाल रावत और हरिकृष्ण बाहेती उर्फ गुरुजी को गिरफ्तार किया है। उनके पास नकली नोट के साथ ही अलग-अलग सोसायटी और जेडीए के नकली पट्टे, फर्जी सील भी मिली हैं। उनके कब्जे से 81 हजार 700 रुपए कीमत के 100-200 रुपए के नकली नोट मिले हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी नकली नोट बाजार में खपाने के लिए एक गिरोह के रूप में काम करते थे। इस गिरोह का सरगना नकली नोट बाजार में चलाने के बदले अपने गुर्गों को 25 फीसदी कमीशन देता था। बाकि रकम खुद रखता था। यह गिरोह नकली नोट बाजार में खपाने के साथ ही फर्जी पट्टे बनाने और सील बनाने का काम भी करते थे। पकड़े गए दोनों आरोपी फर्जी सील बनाने में माहिर हैं। आरोपित ये नकली नोट कहां से लाते और अब तक कितने नोट किसके माध्यम से बाजार में खपाए गए हैं। इसके साथ ही नकली पट्टे और सील का कहां-कहां उपयोग किया गया है। इसके बारे में भी पड़ताल की जा रही है। वहीं पुलिस इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। अब तक की पड़ताल में सामने आया है कि नकली नोट बनाने और इन्हें बाजार में खपाने में कुछ और लोग भी इनकी मदद करते थे। उनकी भी आगे गिरफ्तारी होगी।