UP

ऑनलाइन फ्रॉड में फंसे 30 हजार रुपये साइबर क्राइम टीम ने कराए वापस

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में कोतवाली देहात साइबर क्राइम टीम ने मामले की जांच तेज की।

प्रभारी निरीक्षक अमित मिश्र ने बताया,

तकनीकी विश्लेषण और बैंकिंग प्रक्रिया के माध्यम से टीम ने फ्रॉड की राशि पर कार्रवाई करते हुए पूरे 30,000 रुपये आवेदक स्व. अशोक कुमार के पुत्र के खाते में रिफंड करा दिए।

धनराशि वापस मिलने पर गुरूवार को आशीष यादव थाने पहुंचे और पुलिस अधिकारियों तथा साइबर क्राइम टीम की सराहना करते हुए धन्यवाद जताया।