Rajasthan

युवा कांग्रेस का हर घर तक संकल्प अभियान शुरू

युवा कांग्रेस के शहर जिलाध्यक्ष योगेश कच्छवाहा ने बताया कि जोधपुर में यह अभियान डोर-टू-डोर चलाया जाएगा, जिसमें हर युवा कांग्रेस कार्यकर्ता सक्रिय रूप से हिस्सा लेगा। उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं को देखते हुए जल्द ही जोधपुर कलेक्ट्रेट का घेराव भी किया जाएगा, ताकि जनता की आवाज़ प्रशासन तक प्रभावी ढंग से पहुंच सके। इस दौरान जोधपुर संभाग के प्रभारी चांद बत्रा, सरदारपुरा विद्यानसभा अध्यक्ष प्रशांत कच्छवाहा, शहर विधानसभा अध्यक्ष शाहबाज़ जिन्दरान, पवन टाक, सनी गहलोत, सतीश सांखला, ऐज़ाज राज सैयद, सूर्याप्रकाश सांखला, गौरव गहलोत, रोहित गूंद, अहमद अली, हर्षद उपाध्याय, शिवा टाक, सहीराम चौधरी आदि युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।