प्रधानमंत्री निषाद राज बोट योजना के तहत 112 लाभार्थियों को दी जाएगी सब्सिडी
उन्होंने बताया कि केन्द्र सरकार द्वारा मछुआरा समाज की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के उद्देश्य से नाव उपलब्ध करा रही है। सरकार इस योजना के तहत लाभार्थी को 40 प्रतिशत अनुदान धनराशि लाभार्थियों के खाते सब्सिडी के माध्यम से दें रही है। इस योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 में 93 लाभार्थियों का चयन किया गया था। जबकि इस वित्तीय वर्ष में 19 लाभार्थियों का चयन किया गया है। सरकार सब्सिडी की धनराशि नाव बनवाने के बाद लाभार्थियों के खाते देगी।

