इतिहास के पन्नों में 14 दिसंबर : मानव इतिहास का साहसिक सफर, साल 1911 में पहली बार इंसान पहुंचा दक्षिणी ध्रुव
एमंडसन जून 1910 में अपने दल के साथ अंटार्कटिका की कठिन और जोखिम भरी यात्रा पर निकले थे। लगभग डेढ़ वर्ष तक बर्फीले तूफानों, जमा देने वाली ठंड, सीमित संसाधनों और अनिश्चित परिस्थितियों से जूझने के बाद उनकी टीम ने वह मुकाम हासिल किया, जहाँ आज तक कोई इंसान नहीं पहुंच सका था।
दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचना उस दौर में केवल एक भौगोलिक उपलब्धि नहीं था, बल्कि मानवीय साहस, जिज्ञासा और दृढ़ संकल्प का सबसे बड़ा प्रतीक बना। एमंडसन की सफलता ने ध्रुवीय अन्वेषण के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय लिख दिया और उन्हें दुनिया के महानतम खोजकर्ताओं में स्थान दिलाया।
महत्वपूर्ण घटनाचक्र
1687 – ईस्ट इंडिया कंपनी ने मद्रास (भारत) में नगर निगम बनाया।
1911 – रोआल्ड एमंडसन ने दक्षिणी ध्रुव पर कदम रखा। इस उपलब्धि को हासिल करने वाले वह पहले व्यक्ति बने।
1921 – एनी बेसेंट को बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय ने ‘डॉक्टर ऑफ़ लेटर्स’ की उपाधि से विभूषित किया।
1946 – डॉ. राजेन्द्र प्रसाद भारत की संविधान सभा के अध्यक्ष निर्वाचित हुए।
1972 – अमेरिका द्वारा चंद्रमा पर भेजा गया मानवयुक्त अंतरिक्ष यान अपोलो 17, वापस लौटा और इसी के साथ चंद्रमा के अन्वेषण का अमेरिका का अभियान समाप्त हो गया।
1982 – ब्रिटिश उपनिवेश जिब्राल्टर एवं स्पेन के बीच स्थित विशाल ग्रीन गेट 13 वर्षों के बाद पुन: खोला गया।
1983 – जनरल एच.एम. इरशाद ने खुद को बंगलादेश का राष्ट्रपति घोषित किया।
1995 – बोस्निया, सर्बिया और क्रोएशिया के नेताओं ने पेरिस में डेटन संधि पर हस्ताक्षर करके साढ़े तीन साल से जारी बाल्कन युद्ध को समाप्त किया था।
1997 – ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन में कटौती के लिए विश्व के सभी देश सहमत।
1998 – 23वें काहिरा अंतरराष्ट्रीय फ़िल्म समारोह में तमिल फ़िल्म ‘टेररिस्ट’ में सर्वश्रेष्ठ भूमिका के लिए आयशा धारकर को ज्यूरी का सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार प्रदान किया गया।
2000 – जार्ज डब्ल्यू बुश अमेरिका के 43 वें राष्ट्रपति निर्वाचित।
2002 – पाकिस्तान ने दक्षिण अफ़्रीका को हराकर नेत्रहीनों का विश्वकप जीता।
2003 – अमेरिकी गठबंधन सैनिकों ने इराक के पूर्व राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन को तिकरित में गिरफ़्तार किया।
2003 – मैक्सिको के मेरिदा में पहले भ्रष्टाचार निरोधक समझौते पर 73 देशों ने हस्ताक्षर किये।
2007 – बाली समझौते के प्रारूप से विवादित प्रावधान अलग किये गए।
2007 – उत्तर और दक्षिण कोरिया के मध्य 50 वर्ष बाद रेल सेवा पुन: प्रारम्भ।
2008 – भारत ने अर्जेन्टीना के खिलाफ अंडर-21 हॉकी टेस्ट सीरीज के आख़िरी मैच 4-4 से ड्रा खेला।
2012 – अमेरिका में कनेक्टिकट के न्यूटाउन में गोलीबारी में प्राइमरी स्कूल के 20 बच्चों सहित 28 लोगों की मौत। मरने वालों में 20 वर्ष का हमलावर एडम लांजा भी शामिल।
जन्म
1910 – उपेन्द्रनाथ अश्क- निबन्धकार, लेखक, कहानीकार।
1918 – बी. के. एस. आयंगर – प्रसिद्ध भारतीय योग गुरु थे।
1924 – राज कपूर- मशहूर फिल्म अभिनेता, निर्माता और निर्देशक।
1931 – जौन एलिया – प्रसिद्ध उर्दू शायर थे।
1934 -श्याम बेनेगल- प्रसिद्ध फ़िल्म निर्देशक।
1936 – विश्वजीत चटर्जी – बांग्ला और हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता।
1946 – संजय गाँधी – कांग्रेस नेता और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी के पुत्र।
1953 – विजय अमृतराज- भारत के पूर्व टेनिस खिलाड़ी।
2000 – दीक्षा डागर – गोल्फ़ खिलाड़ी हैं।
निधन
1799 – जॉर्ज वॉशिंगटन (प्रथम)- अमेरिका के पहले राष्ट्रपति। वह सर्वसम्मति से अमेरिका के राष्ट्रपति चुने गए थे।
1966 – शैलेन्द्र- जाने-माने फिल्म गीतकार।
1971 – फ़्लाइंग ऑफ़िसर निर्मलजीत सिंह सेखों – परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक।
2018 – तुलसी रामसे – हिंदी सिनेमा में हॉरर फिल्मों को खास जगह देने वाले मशहूर निर्माता-निर्देशक थे।
महत्वपूर्ण दिवस
हवाई सुरक्षा दिवस (सप्ताह)
राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस
अखिल भारतीय हस्तशिल्प सप्ताह (08-14 दिसम्बर)
———–

