Uttarakhand

दस बीघा सरकारी भूमि से हटाया अतिक्रमण

उप जिलाधिकारी हरिद्वार जितेन्द्र कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही जारी है। जिसके चलते श्यामपुर कांगड़ी क्षेत्र में दस बीघा सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाया गया। तहसील की टीम आज श्यामपुर कांगड़ी में 10 बीघा सरकारी भूमि से अतिक्रमण को हटाया गया। उन्होंने बताया कि अतिक्रमण के खिलाफ यह अभियान जारी रहेगा।