शोभिता धुलिपाला की प्रेग्नेंसी अफवाहों पर नागार्जुन ने तोड़ी चुप्पी
प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर नागार्जुन का गोलमोल जवाब
दिए एक इंटरव्यू में नागार्जुन से पूछा गया कि क्या वह सच में दादा बनने वाले हैं। इस सवाल पर पहले तो अभिनेता कुछ पल सोचते नजर आए, फिर हल्की मुस्कान के साथ वहां से जाने की कोशिश करने लगे। जब उनसे दोबारा सवाल किया गया, तो नागार्जुन ने हंसते हुए कहा, “सही समय आने पर मैं आपको बता दूंगा।” उन्होंने न तो इन खबरों की पुष्टि की और न ही साफ तौर पर खंडन किया।
सोशल मीडिया पर बधाइयों का दौर
नागार्जुन के इस जवाब के बाद सोशल मीडिया पर हलचल तेज हो गई है। फैंस अब कयास लगा रहे हैं कि अफवाहों में सच्चाई हो सकती है और कई लोग पहले से ही शोभिता और नागा चैतन्य को बधाइयां देने लगे हैं।

