Himachal Pradesh

पठानकोट-जोगिन्दरनगर रेल लाइन को ब्रॉडगेज में बदलने का सर्वे कार्य पूरा : रेल मंत्री

उन्होंने यह जानकारी लोक सभा सांसद डॉक्टर राजीव भारद्वाज को सदन में दी। उन्होंने बताया कि बिलासपुर-मनाली-लेह रेलवे लाइन को रक्षा मन्त्रालय ने सामरिक महत्व की परियोजना के रूप में चिह्नित किया है। इस रेल लाइन का सर्वे पूरा कर लिया गया है और डीपीआर तैयार कर ली गई है। उन्होंने बताया कि एक लाख 31 हजार करोड़ रूपये की अनुमानित लागत की इस परियोजना के अन्तर्गत 489 किलो मीटर लम्बी रेलवे लाइन निर्मित होगी जिसमें 270 किलोमीटर लम्बी लाइन टनलों के बीच से गुजरेगी।