इतिहास के पन्नों में 20 दिसंबर : 1988 में भारत में मतदान की आयु 21 से घटाकर 18 वर्ष की गई
इस संशोधन का उद्देश्य युवा वर्ग को राजनीति और शासन व्यवस्था में सक्रिय भागीदारी का अवसर देना था। 18 से 21 वर्ष की आयु के बीच के नागरिक शिक्षा, रोजगार और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे, लेकिन उन्हें मतदान का अधिकार नहीं था। संविधान संशोधन के बाद यह असंगति दूर हुई और युवाओं को अपने प्रतिनिधि चुनने का संवैधानिक अधिकार मिला।
इस फैसले से चुनावी प्रक्रिया में युवाओं की भूमिका मजबूत हुई। बड़ी संख्या में नए मतदाताओं के जुड़ने से राजनीतिक दलों की नीतियों और चुनावी एजेंडे में भी युवाओं से जुड़े मुद्दों को अहम स्थान मिलने लगा। शिक्षा, रोजगार, खेल, तकनीक और सामाजिक न्याय जैसे विषयों पर राजनीतिक संवाद को नई दिशा मिली।
62वें संविधान संशोधन को भारतीय लोकतंत्र को अधिक समावेशी और सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जाता है। यह निर्णय आज भी लोकतंत्र में युवाओं की निर्णायक भूमिका की याद दिलाता है और नागरिक अधिकारों के विस्तार का महत्वपूर्ण उदाहरण है।
महत्वपूर्ण घटनाचक्र
1757 – लार्ड क्लाइव को बंगाल का गवर्नर बनाया गया।
1780 – ब्रिटेन ने हालैंड के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1830 – ब्रिटेन, फ्रांस, ऑस्ट्रिया और रूस ने बेल्जियम को मान्यता प्रदान की।
1919 – अमेरिकी संसद की प्रतिनिधि सभा ने आव्रजन पर रोक लगाई।
1924 – जर्मनी में एडोल्फ हिटलर की जेल से रिहाई।
1942 – कलकत्ता पर जापानियों का पहला हवाई हमला।
1946 – महात्मा गांधी श्रीरामपुर में एक महीने तक रुके।
1951 – ओमान और ब्रिटेन के बीच समझौते के बाद ओमान स्वतंत्र हुआ।
1951 – अमेरिका में पहली बार न्यूक्लियर पावर रिएक्टर से बिजली बनाई गई।
1955 – भारतीय गोल्फ संघ का गठन।
1956 – अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने बसों में नस्लीय भेदभाव पर रोक लगाने का फैसला सुनाया।
1957 – गोरख प्रसाद ने ‘हिंदी विश्वकोश’ के संपादन का भार ग्रहण किया।
1959 – जासू पटेल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कानपुर टेस्ट में 9 विकेट लिए।
1963 – बर्लिन की दीवार पहली बार पश्चिमी बर्लिनवासियों के लिए खोली गई।
1971 – याह्या खान ने पाकिस्तान के राष्ट्रपति पद से इस्तीफा दिया, जुल्फिकार अली भुट्टो राष्ट्रपति बने।
1973 – स्पेन के प्रधानमंत्री एडमिरल लुईस करेरो ब्लांको की कार बम हमले में मौत।
1976 – इजरायल के प्रधानमंत्री यित्जाक राबिन ने इस्तीफा दिया।
1985 – तिरूपति बालाजी मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर को हीरा जड़ित मुकुट चढ़ाया गया।
1988 – संसद ने 62वें संविधान संशोधन द्वारा मतदान की आयु 21 से घटाकर 18 वर्ष की।
1990 – भारत और पाकिस्तान एक-दूसरे पर परमाणु हमला न करने पर सहमत हुए।
1991 – पॉल कीटिंग ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री बने।
1993 – भारत और यूरोपीय संघ के बीच ब्रसेल्स में सहयोग समझौता।
1998 – 13वें एशियाई खेलों का समापन।
1998 – बिल क्लिंटन और कैनेथ स्टार ‘टाइम पर्सन ऑफ द ईयर’ बने।
1998 – चीन ने इरीडियम आधारित दो संचार उपग्रह छोड़े।
1999 – अंतरिक्ष यान ‘डिस्कवरी’ हबल टेलीस्कोप की मरम्मत हेतु रवाना।
1999 – मकाऊ चीन का हिस्सा बना।
2002 – दक्षिण कोरिया ने उत्तर कोरिया मुद्दे पर अमेरिका से सहयोग मांगा।
2007 – पाकिस्तान की संघीय शरीयत अदालत ने नागरिकता कानून को महिलाओं के प्रति भेदभावपूर्ण बताया।
2008 – स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने जमा और कर्ज पर ब्याज दरें घटाईं।
2008 – उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के चुनाव पर रोक।
2008 – भारत को विश्व स्कूल खेलों की मेजबानी मिली।
जन्म
1871 – गोकरननाथ मिश्र – भारत के प्रसिद्ध रसिद्ध राजनीतिज्ञ, नेता और न्यायविद।
1917 – धनराज भगत – मूर्तिकार होने के साथ चित्रकार भी थे।
1928 – मोतीलाल वोरा – भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में से एक थे।
1933 – सुनील कोठारी – प्रसिद्ध भारतीय नृत्य इतिहासकार, विद्वान और आलोचक थे।
1936 – रॉबिन शॉ पुष्प- प्रसिद्ध साहित्यकार।
1999 – मोहित ग्रेवाल – भारत के पहलवान हैं।
1940 – यामिनी कृष्णमूर्ति – प्रसिद्ध भारतीय शास्त्रीय नृत्यांगना हैं।
1947 – मदनलाल वर्मा ‘क्रान्त’ – मूलत: हिन्दी के कवि तथा लेखक हैं।
1949 – कैलाश शर्मा – एक ऐसे हिन्दी ब्लॉगर हैं, जिनका संसार बच्चों का संसार है।
1952 – राजकुमार सिंह – भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ हैं।
1960 – त्रिवेंद्र सिंह रावत – उत्तराखंड के आठवें मुख्यमंत्री।
1980 – के. एम. बीनू – भारतीय धावक है, जो ट्रैक और फील्ड एथलीट हैं।
निधन
1968 – सोहन सिंह भकना – भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के क्रांतिकारी।
1994 – अमलप्रवा दास – एक प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता थीं।
2010 – नलिनी जयवंत – भारतीय सिनेमा की सुन्दर व प्रसिद्ध अभिनेत्रियों में से एक।
2024 -हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और इनेलो (इंडियन नेशनल लोकदल) के अध्यक्ष रहे ओम प्रकाश चौटाला का हार्ट अटैक से निधन।
महत्वपूर्ण दिवस
अंतरराष्ट्रीय मानव एकता दिवस

